नीम चक बथानी: धरमूचक गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के धरमूचक गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट। इस मामले में धरमूचक गांव निवासी रौशन कुमार नीमचक बथानी थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद आवेदन दिया है। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थानाध्यक्ष देवेंद्रकुमार पांडे ने शनिवार की शाम 7 बजे बताया कि धरमूचक गांव में हुई मारपीट मामले में रौशन कुमार ने चार लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।