हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत गरम, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच
हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। इसी मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस का कहना है कि राजनीतिक कार्यक्रम के बाद इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है। पार्टी ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
#Haldwani #Uttarakhand #Congress #MallikarjunKharge #KhargeRally #RamleelaMaidan #SachivalayaKooch #UttarakhandNews #CongressProtest #PoliticalNews #PahadSandesh