पापड़गाड में बाढ़ की सूचना से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट; SDRF-पुलिस टीम मौके पर, स्थिति सामान्य
पापड़गाड में बाढ़ की सूचना से प्रशासन अलर्ट, मौके पर पहुंची SDRF-पुलिस टीम
उत्तरकाशी, 1 सितंबर 2026। तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़गाड में मंगलवार दोपहर करीब 12:16 बजे बाढ़ आने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया।
स्थिति को देखते हुए यूजेवीएनएल मनेरी, जोशियाड़ा और धरासू को अलर्ट किया गया है। वहीं तहसीलदार भटवाड़ी, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व उपनिरीक्षक को क्षेत्र में सतर्कता बरतने तथा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन एवं राहत-बचाव टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल पापड़गाड की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।
#Uttarkashi #Papadgad #Bhatwari #FloodAlert #UttarakhandNews #UttarakhandWeather #SDRF #Police #FloodNews #HeavyRain #RiverWaterLevel #DisasterAlert #BreakingNews #PahadSandesh #PahadSandeshNews #UttarakhandBreaking #RainAlert #UttarkashiNews