गाजीपुर: 15 वर्षीय किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
#Ghazipur #MissingBoy #MardahPolice #BreakingNews
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। वेदवली गांव का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर तारीफ अहमद उर्फ पाजी अहमद बीते 22 जून की सुबह से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। अब परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम वेदवली निवासी 15 वर्षीय तारीफ अहमद उर्फ पाजी अहमद 22 जून की सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने मरदह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी हुई है।
ऑन स्क्रीन हुलिया:
• नाम – तारीफ अहमद उर्फ पाजी अहमद
• उम्र – लगभग 15 वर्ष
• कद – 5 फीट 2 इंच
• रंग – गोरा
• चेहरा – लंबा
• पहनावा – काला पैंट, सफेद-काले रंग की धारीदार शर्ट, काले जूते व काले मोजे
अपील:
यदि किसी व्यक्ति को इस किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा परिजनों से संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
9838069512
9559108657
7087045625