बरेली: टिप्पा सेमरी में पुराने विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की मौत, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन
Baraily, Raisen | Apr 10, 2026 रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम टिप्पा सेमरी में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मृतक के परिजन हेमंत राजपूत के अनुसार, आरोपियों ने बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन वहां पहुंचते ही उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया।