जमुई: जमीनी विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच प^त्थ^रा^व का वीडियो हुआ वायरल
शहर के थाना चौक मोहल्ला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिं^स^क झड़प और प^त्थ^रा^व का वीडियो मंगलवार की सुबह 10 बजे सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग प^त्थ^रा^व करते दिखाई दे रहे हैं। घटना दो दिन पहले की बताई जाती है। इस पत्थराव में दोनों पक्ष से कुल एक दर्जन लोगों के घा^य^ल होने की बातें भी सामने आ रही हैं।
बताया जाता है कि भूमि को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बीच अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट और रो^ड़े^बाजी तक पहुंच गया। कुछ देर तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। बताया जा रहा है कि इस हिं^स^क झ^ड़^प में दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घा^य^ल हुए हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया था। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मा^र^पी^ट व प^त्थ^रा^व का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मुकेश कुमार और अशोक यादव के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और इन्ही दोनों के बीच मा^र^पी^ट हुई है। फिलहाल हालात सामान्य बनी हुई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। #jamuipolice #crime
Jamui, Jamui | Jul 15, 2026