ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने परासरी गांव में कच्ची शराब बेचने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को बुधवार को शाम लगभग 7 बजे सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति परासरी गांव में कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से परासरी निवासी कल्ला जाटव उम्र 47 वर्ष को कच्ची शराब बेचते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।