जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली ट्रिप को यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स, 100% टिकट बुकिंग
@followers @top fans News 24 Udaipur North Western Railway Ministry of Railways, Government of India Bhajanlal Sharma Ashwini Vaishnaw
#railway #RailwayNews #RajasthanNews
दिनांक 21.06.2026 से प्रारम्भ हुई जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की 22.06.2026 को पहली नियमित ट्रिप में यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस ट्रेन में आरक्षित श्रेणी की सभी सीटों की 100% टिकट बुकिंग दर्ज की गई है।
दिनांक 21 मई 2026 को जयपुर से दरभंगा की अमृत भारत ट्रेन का माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान श्री भजनलाल शर्मा तथा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जयपुर से दरभंगा के लिए प्रतिदिन सीधी ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही थी और यह मांग पूरी होने पर इस रेल सेवा को शानदार रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद थी। जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा की पहली ही ट्रेन में 100% टिकट बुकिंग इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।
उल्लेखीय है कि 21 मई 2026 को खातीपुरा स्थित मेगा कोचिंग टर्मिनल का भी शुभारंभ किया गया था और इसी कोचिंग टर्मिनल में जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस के अनुरक्षण और रखरखाव का कार्य किया जाएगा।
जयपुर (खातीपुरा)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान में कार्यरत बिहार के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों और व्यवसायियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी। साथ ही, बिहार और राजस्थान के बीच पर्यटन एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। अमृत भारत ट्रेन से यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, समयबद्ध और किफायती यात्रा का विकल्प प्राप्त होगा।
अमृत भारत एक्सप्रेस में अत्याधुनिक कोच से सुसज्जित ट्रेन हैं, जो संरक्षित, आरामदायक तथा उच्च गति के अनुरूप डिजाइन किए गए हैं। ट्रेन में बेहतर द्वितीय शयनयान एवं साधारण श्रेणी कोच, एलईडी प्रकाश प्रणाली, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, आधुनिक सूचना एवं उद्घोषणा प्रणाली तथा स्वच्छ शौचालय जैसी उन्नत सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
Girwa, Udaipur | Jun 22, 2026