खालवा: खंडवा में यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने की दी समझाइश
खंडवा। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित यातायात विशेष जागरूकता अभियान के तहत शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना यातायात खंडवा की टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में वाहन चेकिंग की।