👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 23/06/2026 को क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना प्रभारी रानीगंज एवं पुलिस बल के साथ कस्बा दुर्गागंज में फ्लैग मार्च किया गया।
➡️ फ्लैग मार्च के दौरान कस्बा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आमजन से सहयोग की अपील की गई।
➡️ इस दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
➡️ फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026