फर्रुखाबाद: कान्हा गौशाला देवराम गड़िया का DM ने किया औचक निरीक्षण, वहां संरक्षित गौवंशों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर ने कान्हा गौशाला देवराम गाड़िया का औचक निरीक्षण कर वहां संरक्षित गौवंशों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंश सुरक्षित एवं संरक्षित पाए गए। जिलाधिकारी ने गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए पशु टीकाकरण रजिस्टर, सहभागिता रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का ...