कन्नौज: एसपी के निर्देश पर सीओ कमलेशकुमार ने तालग्राम थाने पर किया औचक निरीक्षण, संबंधित को दिए दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में सदर सीओ कमलेश कुमार के द्वारा गुरुवार को समय लगभग 12 :20 सर्किल क्षेत्र के तालग्राम थाने का किया औचक निरीक्षण, जिसमें थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टर चेक किए गए तथा थाना कार्यालय, शस्त्रागार,हवालात,सीसीटीएनएस कार्यालय,महिला हेल्प डेक्स,और आरक्षी बैरिक तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया गया।