कन्नौज: तालग्राम निवासी व्यक्ति ने पत्नी को मृत घोषित कर दूसरी शादी की, महिला ने एसपी दफ्तर में कार्यवाही की मांग की
कन्नौज जिले के तालग्राम निवासी व्यक्ति के खिलाफ उसकी पत्नी होने का दावा करते हुए महिला के द्वारा एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र दिया गया। महिला ने पति पर उसको मृत घोषित करने जाने का गंभीर आरोप लगाया है। कानपुर नगर निवासी महिला गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी।