कन्नौज: ड्रग लाइसेंस प्राप्त करने के तरीके में बदलाव, ओएनडीएस सिस्टम से होगा आवेदन: ड्रग इंस्पेक्टर
जनपद कन्नौज में जो लोग ड्रग से जुड़ा काम करने की योजना बना रहे हैं उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ड्रग लाइसेंस लेने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर परमेश द्विवेदी ने नए तरीके के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। ड्रग लाइसेंस के लिए ondls सिस्टम का उपयोग किया जाएगा।