कसिया: पटहेरिया चवर में बहुदेशीय हब के लिए अधिग्रहित जमीन के पास लगी भीषण आग, फायर सर्विस की टीम ने आग पर पाया काबू
पटहेरिया चवर में राजवटिया बहुदेशीय हब के लिए अधिग्रहित जमीन के बगल में फोरलेन के किनारे भयंकर आग लग गयी। आग की लपटें देख लोग भयभीत हो गये। ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी पटहेरवा पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने पटहेरवा पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया। फिर लोगों ने राहत महसूस किया।