खानपुर: बिशनखेड़ी जीएस पर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आया संविदाकर्मी, गंभीर रूप से झुलसा
बिशनखेड़ी ग्रिड सब स्टेशन पर काम करते समय संविदाकर्मी महावीर राठौर हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। लायफल निवासी महावीर परिसर में बिजली कार्य कर रहे थे तभी अचानक करंट प्रवाहित होने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस कर्मी शैलेन्द्र निजी अस्पताल पहुंचाया।