लखीसराय: 12 पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, मुरवरिया प्राथमिक विद्यालय में उमड़ी भीड़
लखीसराय जिला में 12 जगहों पर मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया.पिपरिया प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुरवरिया में आयोजित सहयोग शिविर में अपराह्न 12 बजे काफी संख्या में लोग मौजूद थे. लखीसराय प्रखंड में 2, सूरजगढ़ा प्रखंड में 3, चानन प्रखंड में 2, बड़हिया में 2, हलसी एवं रामगढ़ चौक में 1-1 पंचायत मे शिविर लगा.