अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क इन दिनों अंधेरे में है। देर रात सीमांचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को पकड़ने के लिए स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अंधेरे रास्ते से गुजरने को मजबूर होना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय पैदल जाने वाले यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने-जाने वाले लोगों को होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन जैसी महत्वपूर्ण जगह जाने वाली सड़क पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका न रहे। लोगों ने इस समस्या को लेकर क्या कहा, सुनिए...वहीं, वार्ड पार्षद ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही यहां लाइट लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
अब देखना होगा कि लोगों की इस समस्या का समाधान कब तक होता है और अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क कब रोशन होती है।
Araria, Araria | Nov 1, 2026