सासनी: चोरी के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार एवं एक बाल अपचारी को कोतवाली सासनी पुलिस ने निगरानी में लिया
Sasni, Hathras | Sep 5, 2024 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सासनी पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार एवं एक बाल औपचारिक को मुखबिर की सूचना पर पुलिस निगरानी में लिया है। कब्जे से एक बिजली स्टाटर एक ट्रैक्टर की पुली बरामद हुई है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।