सासनी: सब्जी मंडी के पास रोड पर करते समय बाइक की टक्कर से बालिका की मौत के बाद पिता ने बाइक सवार के खिलाफ दी शिकायत मुकदमा दर्ज
Sasni, Hathras | Sep 4, 2024 सासनी क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास रोड पार करते समय एक बालिका को बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बालिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया था। बाइक सवार बालिका को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था। बालिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।