सासनी: गांव नगला वीर सहाय के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Sep 5, 2024 कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव नगला वीर सहाय के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायल हालत में परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। गांव नगला वीर सहाय के पास दो बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए युवक का डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है।