सासनी: बिजली घर के पास एक युवक को शराबी ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण, डॉक्टरों ने किया अलीगढ़ रेफर
Sasni, Hathras | Sep 4, 2024 कोतवाली सासनी क्षेत्र के बिजली घर के पास एक युवक के साथ शराबी ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत पर पुलिस ने घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में युवक को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।