बीकानेर: बीकानेर में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, निगम कर्मचारी ने कचरा जलाकर किया वायु प्रदूषण
बीकानेर शहर में चल रहे नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। एक ओर निगम प्रशासन शहर की दीवारों पर पेंटिंग और जागरूकता संदेशों के जरिए स्वच्छता रैंकिंग सुधारने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर निगम कर्मचारी ही नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। मामला उस समय सामने आया जब निगम कर्मियों द्वारा खुले में कचरा जलाया गय