पटियाली: माइनर बच्ची हत्याकांड में डीआईजी ने बहारपुर गांव में घटनास्थल का किया निरीक्षण, दोषियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
गंजडुंडवारा क्षेत्र के बहारपुर गांव में माइनर बच्ची का शव मक्का के खेत में मिलने के मामले में बुधवार शाम डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने एसपी ओ.पी. सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी तथा मामले की जांच कर रही चार पुलिस टीमों को दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।