*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 23 साल पुराना रिश्ता, रक्षाबंधन पर फिर दिखा भाई-बहन का अटूट प्यार! मुंहबोली बहन पूजा भाटिया के घर पहुंचे इमरान मसूद, बंधवाई राखी और दिया उपहार-शगुन!!*
*👉🏾👉🏾 सियासत से अलग रिश्तों की मिठास! 23 वर्षों से रक्षाबंधन की परंपरा निभा रहे इमरान मसूद, बहन पूजा भाटिया ने कलाई पर बांधी राखी!!*
_सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां चारों ओर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का रंग नजर आया, वहीं सहारनपुर में एक ऐसा रिश्ता भी चर्चा में रहा, जो पिछले 23 वर्षों से बिना किसी खून के रिश्ते के बावजूद पूरी शिद्दत से निभाया जा रहा है।सहारनपुर सांसद इमरान मसूद रक्षाबंधन के मौके पर अपनी मुंहबोली बहन पूजा भाटिया के घर पहुंचे और परंपरा के अनुसार उनसे राखी बंधवाई। पूजा भाटिया ने भाई इमरान मसूद की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।राखी बंधवाने के बाद इमरान मसूद ने भी अपनी बहन को उपहार भेंट किया और शगुन देकर भाई-बहन के इस रिश्ते की मिठास को बरकरार रखा। राजनीतिक जीवन में भले ही इमरान मसूद लगातार चर्चाओं में रहते हों, लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर उनका यह पारिवारिक और भावनात्मक रिश्ता हर साल एक अलग तस्वीर पेश करता है। 23 वर्षों से चली आ रही यह राखी की परंपरा अब दोनों परिवारों के बीच आत्मीय रिश्ते की पहचान बन चुकी है।पूजा भाटिया के घर पहुंचकर राखी बंधवाने की तस्वीरें और यह पुराना रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है। संदेश साफ है—रिश्ते राजनीति से नहीं, दिल से बनते हैं और सच्चे रिश्ते वक्त के साथ और मजबूत होते जाते हैं।रक्षाबंधन पर इमरान मसूद और पूजा भाटिया के इस भाई-बहन के रिश्ते ने एक बार फिर सियासत से ऊपर इंसानी रिश्तों और अपनत्व की खूबसूरत तस्वीर सामने रखी!!_
Imran Masood #imranmasood #saharanpurmp #Saharanpur #RakshaBandhan