शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल सैंडिस कंपाउंड में दर्जनों कौवों की अचानक मौत से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्विमिंग पूल के सामने कई मृत कौवे पड़े मिले, जिसके बाद सुबह टहलने और व्यायाम के लिए पहुंचने वाले लोगों में भय फैल गया।