सेन्हा: सेन्हा उगरा पंचायत भवन में महिला सभा का आयोजन, ग्रामीण विकास और कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया गया
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत उगरा पंचायत भवन में शनिवार शाम 4 बजे पंचायत की मुखिया बसंती देवी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण महिला सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य ग्रामीण विकास और महिलाओं को सशक्त बनाने से जुड़ा था। महिला सभा में गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।