सेन्हा: सेन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू ने सभी पंचायतों को संचालित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत ग्राम में संचालित योजना को गति प्रदान हो तथा ससमय पूर्ण कराने को लेकर सोमवार शाम 4:30 लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में विकास योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।