सेन्हा: सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने जरूरतमंद मरीजों और महिलाओं को कंबल वितरित किए
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार शाम 5:00 जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने इलाजरत जरूरतमंद मरीजों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना हर व्यक्ति का धर्म है।