कानपुर: पुलिस पिकेट के सामने मसवानपुर में शराब की दुकान से बंदी के बावजूद खुलेआम बेची जा रही शराब, वीडियो हुआ वायरल
शराब ठेका संचालक आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे हैं।रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसवानपुर में शराब की दुकान से बंदी होने के बावजूद भी खुलेआम अवैध रूप से शराब बेचे जाने का वीडियो गुरुवार शाम 4बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।यह शराब की दुकान पुलिस पिकेट पॉइंट के ठीक सामने है।पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।