कानपुर: थोक पटाखा बाजार का विरोध, फुटकर व्यापारियों ने नवाबगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
फुटकर व्यापारियों ने थोक पटाखा बाजार का विरोध करते हुए नवाबगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के आवास पर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे पहुंचकर उनको ज्ञापन सौंपा है।फुटकर व्यापारियों की मांग है कि थोक पटाखा बाजार शहर के आउटर में लगाई जाए जिससे फुटकर व्यापारियों का नुकसान न हो। थोक पटाखा बाजार की वजह से लगभग 400 फुटकर व्यापारियों को नुकसान होगा।