कानपुर: विजयादशमी के मौके पर साल में एक बार खुलता है शिवाला स्थित दशानन मंदिर, दर्शन करने के लिए आती है काफी संख्या में लोग
देश में जहां रावण दहन कर खुशियां मनाएगा, वही कुछ लोग एसे भी हैं जो रावण के सौ साल पुराने मंदिर में विशेष अराधना करते हैं। यह पूजा केवल दशहरे के दिन ही होती है। शिवाला में स्थित देश के एकलौते दशानन मंदिर में दशहरा के दिन गुरुवार सुबह 9 बजे से भक्त रावण की पूजा अर्चना करने के लिए आते है। यह मंदिर साल में एक बार विजयादशमी के दिन ही खुलता है