कानपुर: झकरकटी बस स्टैंड के पास ट्रैफिक पुलिस ने महिला सुरक्षा हेतु जागरुकता अभियान चलाया, वीडियो किया गया जारी
झकरकटी बस स्टैंड के पास मिशन शक्ति फेज़-5 के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस द्वारा गुरुवार दोपहर 12:30 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान ऑटो चालकों को यह समझाया गया कि वे हमेशा महिलाओं के साथ शालीनता और सम्मानपूर्ण व्यवहार करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएँ।साथ ही,महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु पम्पलेट वितरित किए गए।