कानपुर: हनुमंत विहार पुलिस ने सूनी होने से बचाई मां की गोद, लापता दो बच्चों को 2 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया
हनुमंत विहार पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से एक मां की गोद सूनी होने से बचा लिया।मछरिया निवासी महिला के दोनों बच्चे अचानक लापता हो गए।इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कराई।थाना प्रभारी ने गुरुवार दोपहर 3बजे बताया सूचना मिलते ही ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से सिर्फ 2 घंटे के अंदर लापता दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर मां के सुपुर्द किया गया।