हरदोई: हर्रई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
Hardoi, Hardoi | Feb 7, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के हर्रई गांव लकी की 24 वर्षीय पत्नी चन्द्ररानी उर्फ चांदनी का आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से शव लटकता पाया गया।परिजनों ने शव को लटका देखा तो कोहराम मच गया सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।