हरदोई: बगैर हेलमेट पेट्रोल न मिले, कलेक्ट्रेट ऑफिस में डीएम ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Feb 7, 2025 कलेक्ट्रेट ऑफिस में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए कि बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाय।डीएम ने कहा कि पेट्रोल पम्पो पर 'नो हेलमेट, नो फ्यूल पॉलिसी को कड़ाई से लागू किया जाये। पॉलिसी का उल्लंघन करने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। किसी भी दशा में हेलमेट न लगाने वालों को पेट्रोल न दिया जाये।