बहल: चौ.बंशीलाल राजकीय महाविद्यालय में NSS शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को डीएसपी अशोक कुमार ने किया संबोधित
Bahal, Bhiwani | Mar 14, 2024 वर्तमान समय में डिजिटल क्रांति के चलते साइबर क्राइम की घटनाएं भी काफी बढ़ गई है तथा साइबर क्राइम से बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी बरतना ही है। यदि हम फोन व नेट का प्रयोग करते समय सावधानी बरते तो साइबर क्राइम से होने वाली ठगी से बच सकते है। यह बात लोहारू DSP अशोक कुमार ने चौ. बंशीलाल राजकीय महाविद्यालय में NSS शिविर के दौरान समय सेवकों को संबोधित करते हुए कही।