बहल: लोहारू मोबाइल विक्रेता मौत मामले में फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, लोहारू की जांच टीम भी रही मौजूद
Bahal, Bhiwani | Mar 9, 2024 मंगलवार रात्रि को लोहारू के मोबाइल विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में लोहारू पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी कड़ी में शनिवार को फॉरेंसिक टीम के इंचार्ज डॉ. विनीत इंदौरा व लोहारू पुलिस की टीम ने महेंद्रगढ़ के पास दिल्ली बीकानेर ट्रैक पर जेरपुर पाली स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर जाकर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं।