बहल: बहल में वीटा मिल्क प्लांट बचाओ अभियान के तहत मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र
Bahal, Bhiwani | Mar 11, 2024 ग्राम स्वराज किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे वीटा मिल्क प्लांट बचाओ अभियान की कड़ी में सोमवार को कस्बा बहल के नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश सरकार को मांगपत्र सौंपकर वीटा मिल्क प्लांट बचाने की गुहार लगाई। नायब तहसीलदार की तरफ से उनके रीडर विजय कुमार ने मांगपत्र लिया।