बहल: विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने पंचायत कर बिजली निगम के SDO को सौंपा ज्ञापन
Bahal, Bhiwani | Mar 13, 2024 स्थानीय बिजली निगम परिसर में भाकियू के बैनर तले किसानों की पंचायत हुई। जिसमें किसानों ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पंचायत की अध्यक्षता खंड प्रधान रविंद्र कस्वां ने की। इस दौरान जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने बताया कि बिजली निगम द्वारा किसानों पर मनमाने सर्कुलर थोप कर किसान व मजदूरों की कमर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।