कुलपहाड़: किसानों की समस्याओं को लेकर जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने राष्ट्रपति व प्रशासन को कुलपहाड़ तहसील में भेजा ज्ञापन
महोबा जनपद में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर “जय जवान जय किसान एसोसिएशन” लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। शुक्रवार को संगठन की ओर से महामहिम राष्ट्रपति, जिलाधिकारी महोबा एवं उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर किसानों के हित में कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि किसानों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला।