निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई भव्य विचार एवं काव्य गोष्ठी
राजस्थान स्थापना दिवस और भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर मेवाड़ प्रेस क्लब एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पेंशनर भवन में एक भव्य विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री व विधायक श्रीचंद कृपलानी ने राजस्थान के ऐतिहासिक गौरव को याद किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के एकीकरण की जानकारी दी।