निम्बाहेड़ा: गांव गादोला से होटल मालिक पर फायरिंग कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार
निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र के गादोला में होटल मालिक पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, होटल मालिक उदयलाल सैन और आरोपी भगतराम मेघवाल के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी हो गई। इसी दौरान भगतराम ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे उदयलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है।