हज़ारीबाग: पंच मंदिर चौक के पास श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार ने राम मंदिर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर खिचड़ी का आयोजन किया
श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के द्वारा मकर संक्रांति से पूर्व एवं प्रभु श्री राम के मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर पंच मंदिर चौक के निकट भव्य खिचड़ी महाभोग और लड्डू वितरण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जय श्री श्याम और जय श्री राम के जयकारों के बीच प्रसाद ग्रहण किया।