नौगावां सादात: खेत से घर लौट रही महिला ने मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया, थाने में दी तहरीर, विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप
नौगावां सादात। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से घर लौट रही महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।