नालंदा:- राजकीय राजगीर मलमास मेला 2026 के पावन अवसर पर एक श्रद्धालु का पर्स मेला क्षेत्र में कहीं गिर गया।
पर्स मिलने पर एक दुकानदार ने अपनी ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उसे अपने पास रखने के बजाय मेला कंट्रोल रूम में जमा करा दिया।
कंट्रोल रूम के माध्यम से पर्स के वास्तविक व्यक्ति का पता लगाकर उसे सुरक्षित रूप से वापस सौंप दिया गया।
दुकानदार की इस सराहनीय पहल की श्रद्धालुओं एवं मेला प्रशासन ने प्रशंसा की।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
51 views | Nalanda, Bihar | Jun 9, 2026