कटिहार: जिले में इंटर की वार्षिक परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
जिले में इंटर की वार्षिक परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी जितेंद्र कुमार ने इस दौरान गांधी उच्च विद्यालय, 10+2 आदर्श उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, महेश्वरी एकेडमी सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर दंडाधिकारी और पुलिस बलों को कई निर्देश दिए।