कटिहार: हवाई अड्डा में दो व्यक्ति को 24 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया, साथ ही एक मोटरसाइकिल हुआ जब्त
हवाई अड्डा में सहायक थाना पुलिस के द्वारा गस्ती किया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार होकर आ रहे। जिनके पास एक बोरा रखा हुआ। गश्ती पुलिस के द्वारा उन्हें रोका गया और बोरे की तलाशी लेने पर 24 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। शराब मिलने के बाद दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बुधन शाह और मुकेश कुमार के रूप में हुई है