चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आक्रोश मार्च ; नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
इंडिया गठबंधन, बिहार के आह्वान पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, संवैधानिक मूल्यों एवं नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आज भोजपुर जिला अंतर्गत आरा सदर प्रखंड मुख्यालय पर इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
Arrah, Bhojpur | Oct 7, 2026