#अलीगढ़ में मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों की बाइक जेल पुल पर भिड़ी, पीड़ित ने पीछा कर पकड़ा, थाना बन्नादेवी क्षेत्र में मोबाइल लूटकर भाग रहे दो आरोपियों की बाइक जेल पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहे पीड़ित युवक ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मोबाइल छीनकर बाइक से फरार हो रहे थे। तेज रफ्तार में भागते समय उनकी बाइक जेल पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद पीड़ित युवक ने साहस दिखाते हुए उनका पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।#Aligarh #MobileLoot #Bannadevi #CrimeNews #BreakingNews
Koil, Aligarh | Aug 19, 2026